Turkey vs India Military Power: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए जंग में तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया। इतना ही नहीं बल्कि जिस ड्रोन से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, वह तुर्की से मंगवाया हुआ था। इसके बाद भारत में तुर्की को बॉयकॉट करने की बात होने लगी। इन सबके बीच आइए जानते हैं कि भारत के मुकाबले में तुर्की की सेना कितनी मजबूत है।
साल 2023 की ग्लोबल फायर रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में सबसे मजबूत देश तुर्की ही है। इसके बाद मिस्त्र, ईरान और इजरायल का नंबर आता है। तुर्की के पास इस समय 3,55,200 एक्टिव सैनिक हैं। कुल रिजर्व सैनिक 3,78,700 हैं। तुर्की का रक्षा बजट 40 बिलियन डॉलर है। सेना में आर्मर्ड व्हीक्लस की संख्या 55,104, रॉकेट लॉन्चर्स 286, लड़ाकू विमान 205, 12 पनडुब्बियां हैं।
ग्लोबल फायर के मुताबिक भारत सैन्य ताकत के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है। भारत के पास 22 लाख आर्मी, 4210 टैंक, डेढ़ लाख बख्तरबंद वाहन, 3975 खींचकर ले जाने वाली आर्टिलरी हैं। वायुसेना में 3 लाख 10 हजार सैनिक और 2229 विमान हैं। 513 लड़ाकू विमान, 270 ट्रांसपोर्ट विमान, 899 हेलीकॉप्टर हैं। नेवी के पास 1.42 सैनिक, 18 पनडूब्बियां, 14 फ्रिगेट्स और 18 कॉर्वेट्स जंग वाले जहाज हैं।
बिहार से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले, लपटें देख कूदकर भागे ड्राइवर-कंडक्टर