• होम
  • राज्य
  • योगी सरकार ने 225 मदरसे, 30 मस्जिदें, 25 मजार और 6 ईदगाहों पर चलाई चाबुक

योगी सरकार ने 225 मदरसे, 30 मस्जिदें, 25 मजार और 6 ईदगाहों पर चलाई चाबुक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है। सीमा के पास महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में भी कार्रवाई जारी है।

yogi government image
inkhbar News
  • May 15, 2025 10:29 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है। सीमा के पास महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में भी कार्रवाई जारी है। बुधवार को महराजगंज में दो, श्रावस्ती व बहराइच में एक-एक स्थानों पर ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई हुई थी। अब तक योगी सरकार ने 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चाबुक चला दिया है।

महराजगंज, श्रावस्ती व बहराइच में ध्वस्त किये गए अवैध निर्माण

इंडो नेपाल बार्डर से 10 किमी. के अंदर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण बुधवार को भी हटाया गया था। महराजगंज में बुधवार को फरेंदा तहसील के सेमरहनी गांव तथा नौतनवा के जुगौली गांव में अवैध मदरसा को ध्वस्त किया गया था। श्रावस्ती के भिनगा तहसील के कलीमपुरवा रामपुर जब्दी में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया है। बहराइच में सरकारी वन भूमि पर स्थित मजार से अवैध कब्जा हटाया गया।

कहां क्या हुई कार्रवाई

जनपद मदरसा मस्जिद मजार ईदगाह
महराजगंज          29  9  7  1
सिद्धार्थनगर         35  9  0   0
बलरामपुर           30  0  10  1
श्रावस्ती              110  1   5   2
बहराइच              13  8   2   1
लखीमपुर खीरी     8   2   1   1
पीलीभीत              0   1   0   0
कुल-                225  30  25  6

Also Read: बिल की डेडलाइन तय कर सकता है SC? राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछ डाले 14 सवाल