• होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल 15 मई 2025: कुंभ राशि वाले सोच-समझकर करें फैसला, जानें अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल 15 मई 2025: कुंभ राशि वाले सोच-समझकर करें फैसला, जानें अन्य राशियों का हाल

षभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होने जा रहा है। चंद्रमा का संचार ज्येष्ठा के उपरांत मूल नक्षत्र से होने जा रहा और इन दोनों नक्षत्रों पर भ्रमण करते हुए चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में संचार होंगे।

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • May 15, 2025 7:24 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होने जा रहा है। चंद्रमा का संचार ज्येष्ठा के उपरांत मूल नक्षत्र से होने जा रहा और इन दोनों नक्षत्रों पर भ्रमण करते हुए चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में संचार होंगे।गुरु संचार मिथुन राशि में और सूर्य का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।कार्यस्थल पर संयमित और व्यावहारिक होकर काम करना होगा।धन के पीछे भागने से बचें।आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा।सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे।धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे।शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी।प्रभाव बना रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ वालों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा।जोश और उत्साह से भरपूर भी रहेंगे। काम के प्रति आपकी गंभीरता बनी रहेगी।कमाई में भी वृद्धि होगी।आवश्यक कार्यां में धैर्य बनाए रखेंगे।अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे।व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन न करें।नीति नियमों पर फोकस रहेगा। विनम्रता से काम निकालें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय नुकसान दे सकता है।सुख-सुविधाओं पर खर्च करना पड़ेगा। भाग में लाभ प्राप्ति के प्रस्ताव मिलेंगे।जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।प्रभावकारी प्रयासों को गति मिलेगी।प्रभावकारी प्रयासों को गति मिलेगी।साख सम्मान बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का काम आज दिन के पहले भाग में कुछ उलझा हुआ हो सकता है। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा।परिवार का सपोर्ट भी मिलेगा।स्थिति अनुकूल होने लगेगी।पारिवारिक जीवन में बेहतरी रहेगी।अंहकार का त्याग करें।सहज सफलता बनी रहेगी।वरिष्ठों और अनुभवियों से बनाए रखेंगे।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से बहुत ही लाभदायक और अनुकूल रहेगा।सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढेगा।नौकरी में अधिकारीवर्ग से सहयोग प्राप्त होगा।कामकाजी अड़चनों में कमी आएगी।कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा।आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी।व्यवस्था मजबूत रखेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण नुकसान हो सकता है। कारोबार के मामले में दिन का दूसरा भाग अधिक लाभदायक रहेंगे।जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे।व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा।करियर में उत्साह बना रहेगा। परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वाले आज जीवन में तेजी बनाए रखेंगे।कोई चिर प्रतीक्षित खबर भी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे।पारिवारिक मामलों में रुचि लेंगे।प्रेम स्नेह के मामले बल पाएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा।किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे। निवेश योजनाओं में भी धन लगा सकते हैं।दोस्तों से सहयोग भी प्राप्त होगा। परिजनों का भरोसा बनाए रखेंगे।वाणी व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे।अतिथि का सत्कार करेंगे।श्रेष्ठ कार्यां में आगे रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा।सेहत का भी ध्यान रखें।सुख और आनंद की प्राप्ति करेंगे।किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।रचनात्मकता बढ़त पर बनी रहेगी।अपनों का सहयोग बढ़ाएंगे।भाग्यपक्ष को बेहतर बनाए रखेंगे।कामकाजी प्रयासों में गति आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी भी बनी रह सकती है।सामाजिक कार्यों के लिए समय निकालना होगा।अन्य सभी कार्यों में सम्मान के पात्र बनेंगे। व्यवस्था अनुशासन बने रहेंगे।हड़बड़ी व जल्दबाजी न दिखाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के वाले आज सोच-समझकर कर अपना फैसला लेंगे। शिक्षा और पारिवारिक जीवन के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा।धर्म कर्म के काम में रुचि होगी। कमाई का मौका भी प्राप्त होगा।काम जो काफी समय से अटक रहा था वह पूरा हो सकता है।अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।उधार के लेन-देन से बचेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के मानसिक परेशानी हो सकती है।वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।शुभ और सुखद समाचार मिलेगा।आध्यात्मिक और धर्म कर्म संबंधी मामलों में रुचि बढेगी।बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे।मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी।

Also Read: बिहार से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले, लपटें देख कूदकर भागे ड्राइवर-कंडक्टर