Aaj Ka Rashifal : सिंह, कन्या और मीन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन लाभकारी।शनिवार के दिन मीन राशि में शनि के साथ युति संबंध बन रहे हैं। चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। गोचर के दौरान चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पर संचार करेंगे।
मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।विरोधियों से सतर्क रहना होगा।दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।मित्रों से सहयोग मिलेगा। काम में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी।महत्वपूर्ण विषयों में सहजता रखेंगे।लाभकारी परिस्थितियां निर्मित होंगी।
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मानसिक तनाव वाला रहेगा।कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे।किसी से भी ऐसी कोई बात ना कहें जो लोगों को बुरी लगे।विरोधियों के साथ ही साथ करीबियों से भी सतर्क रहना होगा।तेजी से फैसले ले सकेंगे।सहजता सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे।बड़प्पन बना रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मानसिक तनाव वाला रहेगा।सपोर्ट की जरूरत होगी।घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। फंसा हुआ धन निकालने में परेशानी होगी। कला कौशल को बल मिलेगा।साख प्रसिद्धि बल पाएगी। उचित दिशा में गति लेंगे।साख प्रसिद्धि बल पाएगी।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन खर्च करना पड़ सकता है।यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है।कुछ न कुछ आरोप लग सकते हैं। दूर रहने वाले संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षमता को बल मिलेगा।सकारात्मक प्रबंधन से उत्साहित रहेंगे।जोखिम के कार्यों से जुड़ने से बचें।लेनदेन में सतर्कता बढ़ाएंगे।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाल होगा।लेनदेन में सतर्कता बढ़ाएंगे।घर के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत में संयम रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यवस्था पर भरोसा बढे़गा। आवश्यक कार्यों में सूझबूझ रखेंगे।नीति नियमों का पालन करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रभाव और सम्मान बढेगा।अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।लेन-देन से जुड़े मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।पूर्व में किए काम का लाभ मिलेगा।सफलता से उत्साहित बने रहेंगे।लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे।सभी का भरोसा बनाए रखेंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।घर परिवार में कुछ रोचक और आनंददायक हो सकता है।नियम पालन बनाए रखेंगे।व्यवस्था बेहतर बनाएंगे।बड़ी सोच से बेहतर परिणाम पाएंगे।
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन सुखों में वृद्धि करने वाला रहेगा।लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक होगा।धर्म कर्म के काम में रुचि लेंगे।आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। लक्ष्यों को प्राथमिकता में रखेंगे।धन संपत्ति में लाभ और वृद्धि के अवसर बढ़ेंगे।फोकस बनाए रखेंगे।
धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंद में वृद्धि करने वाला रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।किसी व्यावसायिक योजना को पूरा करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।लक्ष्य साधने में सफल होंगे।आर्थिक मामले हल होंगे।
मकर राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन नरम गरम रह सकता है। भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।स्नेह और सुख मिलेगा।जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है। काम की अधिकता रहेगी।आय की तुलना में व्यय काफी अधिक हो सकता है।पेशेवरों का भरोसा जीतेंगे।बजट बनाकर आगे बढ़ें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा और गुरु की दृष्टि से शुभ रहेगा। मनपसंद भोजन भी प्राप्त होगा।प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।आर्थिक कार्यों में शुभता का संचार रहेगा।महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और आनंद प्रदान करने वाला है।धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी।आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना होगा। सुखद समय व्यतीत करेंगे।शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा।अनुभवियों का सानिध्य बना रहेगा।लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे।आर्थिक कार्य पक्ष में बनेंगे।
Also Read: नीरज चोपड़ा ने पहली बार फेंका 90 मीटर दूर भाला, फिर भी गोल्ड से चुके, इस खिलाड़ी को मिला Gold