नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने रविवार की सुबह 5:59 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C61) के जरिए अपना 101वां सैटेलाइट EOS-09 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) लॉन्च किया, लेकिन यह विफल रहा।
प्रथम और द्वितीय चरण की सफलता के बाद तीसरे चरण में EOS-09 में समस्या आ गई। ISRO के प्रमुख वी नारायणन ने बताया कि यह 101वां लॉन्च प्रयास था। PSLV-C61 की प्रक्रिया दूसरे चरण तक सामान्य रही मगर तीसरे चरण में ऑब्जर्वेशन में आई गड़बड़ी के चलते यह मिशन पूरा नहीं हो सका।
बता दें कि यह PSLV की कुल 63वीं उड़ान थी, जबकि PSLV-XL कॉन्फिगरेशन के साथ यह 27वीं उड़ान थी। इससे पहले वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने जानकारी दी था कि EOS-09 पहले लॉन्च किए गए RISAT-1 का फॉलो-ऑन मिशन है।
इससे पहले इसरो ने X पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि EOS-09 की ऊंचाई 44.5 मीटर और वजन 321 टन है। इसे 4 चरणों में तैयार किया गया है। इस मिशन में EOS-09 सैटेलाइट को सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट (SSPO) में स्थापित करना था।
EOS-09 को रिमोट सेंसिंग डेटा प्रदान करने हेतु डिजाइन किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य खासकर सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों और घुसपैठ की निगरानी करना था।
अल्लाह पड़ोसियों की दुम सीधी कर दें… हज यात्रियों से ये क्या बोल गए ओवैसी