• होम
  • ऑटो
  • Tata Punch साबित हुई मील का पत्थर, 5 लाख यूनिट का किया प्रोडक्शन

Tata Punch साबित हुई मील का पत्थर, 5 लाख यूनिट का किया प्रोडक्शन

टाटा मोटर्स की कारें सुरक्षा और मजबूती के लिए जानी जाती हैं। अब कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Punch ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दरअसल, टाटा पंच ने अब तक 5 लाख यूनिट का प्रोडक्शन किया है।

Tata punch Car
inkhbar News
  • January 24, 2025 11:07 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स की कारें सुरक्षा और मजबूती के लिए जानी जाती हैं। अब कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Punch ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दरअसल, टाटा पंच ने अब तक 5 लाख यूनिट का प्रोडक्शन किया है। टाटा की यह छोटी एसयूवी पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी थी, जिसके बाद कंपनी की Punchने एक नया मील का पत्थर बना ।

5 लाख यूनिट बनाई

टाटा पंच को साल 2021 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद कंपनी 38 महीनों में इसकी 5 लाख यूनिट बेचने में सफल रही है। टाटा ने अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच 1 लाख 48 हजार टाटा पंच बेची हैं। इसके साथ ही अगर पिछले साल की कुल बिक्री की बात करें तो यह संख्या 2.02 लाख है। लॉन्च से लेकर अब तक यानी 3 साल 2 महीने में कंपनी ने Tata Punch की कुल 5 लाख 4 हजार 447 यूनिट बेची हैं।

इंजन और वेरिएंट

टाटा पंच 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन से लैस है। यह इंजन 6,700 आरपीएम पर 87.8 पीएस की पावर और 3,150 से 3,350 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस गाड़ी का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, टॉप वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है।

ARAI माइलेज 20.09 kmpl

पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन वाली इस टाटा कार का ARAI माइलेज 20.09 kmpl है। वहीं, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह कार 18.8 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है। यह कार CNG वेरिएंट में भी बाजार में उपलब्ध है। टाटा पंच CNG कार का ARAI माइलेज 26.99 km/kg है।

पांच कलर ऑप्शन के साथ

टाटा पंच 5-सीटर कार है। यह गाड़ी बाजार में 31 वेरिएंट में उपलब्ध है। यह कार पांच कलर ऑप्शन के साथ आती है। इस गाड़ी में R16 डायमंड कट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में Tata की गाड़ियां बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देने के लिए जानी जाती हैं। Tata की इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP से क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें :-

PhonePe और Paytm को अंबानी देंगे मात, शुरू की Jio Bharat , देंगे ये फ्री सर्विस

अगर असम जाने का बना रहे हैं प्लान, इन मार्केट्स की जरूर करें सैर

26 जनवरी पर देशभक्ति के गानों की लिस्ट तैयार, सुनते ही जोश भर आएगा

‘मिशन चिकन नेक’ में बांग्लादेश नहीं हो पाएगा कामयाब, BSF ने दिखाई औकात, सर्वे में भारतीयों ने दिया मुहतोड़ जवाब