लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई धांसू एसयूवी आरएस क्यू (RS Q8) लॉन्च कर दी है। भारत के स्टार जैवलीन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने ऑडी की इस सबसे पावरफुल एसयूवी को लॉन्च किया। लॉन्च के दौरान नीरज चौपड़ा ने कहा कि यह उनकी फेवरेट कार है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब बाइक टैक्सी के संचालन के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। इन नए नियमों के तहत अब बाइक टैक्सी चलाने के लिए परमिट प्राप्त करना अनिवार्य हो गया है। नए नियमों का उद्देश्य अवैध बाइक टैक्सियों के संचालन पर रोक लगाना है। वहीं नियम के बादलाव के बाद इसकी पूरी उम्मीद है कि Ola, Uber जैसी टैक्सी कंपनियां अपनी टैक्सी के दामों को बढ़ा सकती है.
हुंडई इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2025 में क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 17 लाख 99 हजार रुपये एक्स-शोरूम है।
टाटा मोटर्स की कारें सुरक्षा और मजबूती के लिए जानी जाती हैं। अब कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Punch ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दरअसल, टाटा पंच ने अब तक 5 लाख यूनिट का प्रोडक्शन किया है।
केंद्र सरकार ने ओला और उबर को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। केंद्र ने पूछा कि अलग-अलग फोन यूजर्स के लिए अलग-अलग किराया क्यों दिखाया जा रहा है? केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है।
गोल्डमेडल इलेक्ट्रिकल्स ने इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एक आधुनिक शोरूम का अनावरण किया है, जिसे शोरूम ऑन व्हील्स कहा जा रहा है। जाने-माने ऑटोमोटिव डिजाइनर दिलीप छाबड़िया ने इस अल्ट्रा-प्रीमियम शोरूम को डिजाइन किया है, जिसका उद्देश्य गोल्डमेडल के इनोवेटिव इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन को देशभर के ग्राहकों तक पहुंचाना है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप वीब मोबिलिटी ने हाल ही में इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारत की पहली सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा लॉन्च की है।वेव ईवा को तीन वेरिएंट नोवा, स्टेला और वेगा में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट नोवा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.25 लाख रुपये है।
इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत बड़े ही जोश के साथ हो चुकी है। इस मौके पर TVS ने अपना नया जुपिटर सीएनजी स्कूटर पेश किया। यह स्कूटर भारत के टू-व्हीलर मार्केट में नई क्रांति लेकर आएगा।
भारतीय बाजार के 125cc स्कूटर सेगमेंट में हीरो डेस्टिनी 125 और होंडा एक्टिवा 125 दो बड़े नाम हैं। दोनों ही स्कूटर हाल ही में लॉन्च हुए हैं और अपने बेहतरीन फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।
जापान की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी होंडा और निसान ने मर्जर का ऐलान किया है। ऐसा होने के बाद यह कंपनी बिक्री के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बनने की ओर कदम बढ़ा सकती है।